pratilipi-logo प्रतिलिपि
हिन्दी
त्योहारों का सीजन-शॉर्ट स्टोरी चैलेंज

प्रिय लेखक,यह प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है और इसका परिणाम घोषित हो चुका है। विजेताओं की सूची देखने के लिए परिणाम पर क्लिक करें- 

त्योहारों का सीजन- शॉर्ट स्टोरी चैलेंज - परिणाम

 

प्रतियोगिता के बारे में :

यह एक काल्पनिक कहानी लेखन प्रतियोगिता है, इसमें आप अपने अनुसार त्योहारों की थीम से जुड़ी कोई भी कहानी लिख सकते हैं।

कहानी के लिए 500 शब्दों की एक न्यूनतम शब्द सीमा निर्धारित की गयी है, परंतु अधिकतम शब्दों की कोई सीमा नही है। आप जितनी लम्बी कहानी लिखना चाहें, लिख सकते हैं लेकिन शर्त यह है कि कहानी एक ही भाग में समाप्त हो जानी चाहिए।

आप प्रतियोगिता में न्यूनतम एक और अधिकतम जितनी चाहें, उतनी कहानियाँ लिख सकते हैं। यह एक शॉर्ट स्टोरी चेलेंज है कहानी एक भाग में समाप्त हो जानी चाहिए। कहानी आपको अपनी प्रतिलिपि प्रोफाइल पर प्रकाशित करनी होगी, कहानी प्रकाशित करते समय, 'श्रेणी' में त्योहारों का सीजन चुनें, इसके बिना कहानी प्रतियोगिता में शामिल नहीं मानी जाएगी। एक बार कहानी प्रकाशित करने के बाद, उसे अप्रकाशित न करें । अगर आप कहानी अप्रकाशित करेंगे, तो सम्पादक कहानी पढ़ नहीं पाएंगे।

अपनी कहानी में वर्तनी तथा व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की कहानी की नकल नहीं कर सकते। कहानी प्रतिलिपि पर पहले से प्रकाशित नहीं होनी चाहिए।

सेल्फ पब्लिशिंग से जुड़ी जानकारी के लिए शॉर्ट स्टोरी चैलेंज - कहानी प्रकाशित करने की प्रक्रिया - YouTube पर क्लिक करें।

 

ज़रूरी तारीख :

प्रतियोगिता की अवधि 10 अक्टूबर  से 10 नवंबर 2022 है और इसी के अंतर्गत लिखी गयी कहानियाँ मान्य होगी।

कहानी प्रकाशित करने की आखिरी तारीख : 10 नवंबर 2022

प्रतियोगिता परिणाम की तारीख : 30 नवंबर 2022

 

पुरस्कार :

टॉप 3 विजेताओ का लिखित साक्षात्कार हमारे एप पर प्रकाशित होगा।

टॉप 10 विजेताओं को सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया जाएगा।

5 विजताओ को डिजिटल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

 

अन्य जानकारी :

हमेशा अपना एप गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करने के बाद ही प्रतियोगिता में भाग लें, इससे आपको कोई भी तकनीकी असुविधा नहीं होगी।

हमेशा प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए, आप प्रतिलिपि कम्युनिटी प्रोग्राम को यहाँ फॉलो कर सकते हैं :https://hindi.pratilipi.com/user/0466950sxz

 

कोई समस्या, जिज्ञासा या सुझाव है ?

हमें events@pratilipi.com पर लिख भेजिए।

हम आपकी मदद करने के लिए सदैव तत्पर हैं।

तो किस बात का इंतज़ार है? उठाइए कलम और लीजिये भाग त्योहारों का सीजन-शॉर्ट स्टोरी चैलेंज।