
प्रतिलिपिप्रिय लेखक,यह प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है और इसका परिणाम घोषित हो चुका है। विजेताओं की सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
क्या आप कहानियाँ लिखकर लोकप्रिय और स्थापित होने का सपना देखते हैं? तो यकीन मानिए 60+ भागों वाला एक उपन्यास आपके जीवन को पूरी तरह से बदल सकता है।
प्रतिलिपि वर्तमान में 9 विभिन्न भाषाओं में देश के सर्वश्रेष्ठ लेखकों की तलाश कर रही हैं!
भारत की सबसे बड़ी साहित्य प्रतियोगिता सुपर लेखक अवॉर्ड्स – 4 में आपका स्वागत है। एक प्रतियोगिता जिसने भारतीय साहित्य जगत में एक नए युग की शुरुआत की है। हर कोई जो कहानियाँ लिखना पसंद करता है, हम आपको आपके जीवन का सबसे बड़ा मौका दे रहे हैं। लंबी धारावाहिक लिखने वाले सभी लेखकों के लिए कई लाख तक की पुरस्कार राशि, अद्वितीय प्रसिद्धि, गारंटीकृत पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर, विजेताओं के लिए कूरियर के माध्यम से विशेष रूप से तैयार प्रमाण पत्र, प्रतिलिपि के अपने पब्लिकेशन हाउस से अपनी बुक पब्लिश करवाने का सुनहरा मौका और प्रतिलिपि एप पर 3 करोड़ से अधिक पाठकों का प्यार प्राप्त करें।
आइए इस बार मिलकर इतिहास रचें और दुनिया को दिखाएं कि सपने सच हो सकते हैं। इन्ही सपनों को अपनी मातृभाषा, हिंदी में बेस्टसेलर उपन्यास लिखकर साकार किया जा सकता है। प्रतिलिपि द्वारा आयोजित भारत के सबसे बड़े साहित्य पुरस्कार में भाग लें और अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपन्यास लिखें। अपने दिमाग से सबसे अच्छे प्लॉट, आइडिया, केरेक्टर बाहर लाईये। इस बार हम आपको अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ उपन्यास को लिखने और अपने लेखन को अगले स्तर तक ले जाने के लिए 6 महीने की लंबी अवधि दे रहे हैं। याद रखें कि यदि आप हमारी अंतिम विजेता सूची में जगह बनाते हैं तो आपके सभी सपने सच हो सकते हैं।
नोट: कृपया सभी विवरणों को अंत तक ध्यान से पढ़ें। आपको नियमों के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा, कैसे भाग लेना है, समय अवधि और पुरस्कार!
पुरस्कार
- पहला विजेता: 51,000/- नकद पुरस्कार + एक नया अमेज़ॅन किंडल + प्रतिलिपि के अपने पब्लिकेशन हाउस द्वारा बुक पब्लिश + 20 मुफ़्त लेखक प्रतियां
- दूसरा विजेता: 36,000/- नकद पुरस्कार + एक नया अमेज़ॅन किंडल + प्रतिलिपि के अपने पब्लिकेशन हाउस द्वारा बुक पब्लिश + 20 मुफ़्त लेखक प्रतियां
- तीसरा विजेता: 23,000/- नकद पुरस्कार + प्रतिलिपि की ओर से एक सरप्राइज गिफ्ट
- चौथा विजेता: 16,000/- नकद पुरस्कार + प्रतिलिपि की ओर से एक सरप्राइज गिफ्ट
- पांचवा विजेता: 11,000/- नकद पुरस्कार + प्रतिलिपि की ओर से एक शानदार सरप्राइज उपहार
- छठे से दसवें विजेता: प्रत्येक को 5,000/- नकद पुरस्कार
- अगले 25 विजेताओं को 1,000/- नकद पुरस्कार मिलेंगे!
- हर भाग लेने वाले लेखक, जो 100 भागों या अधिक के साथ उपन्यास समाप्त करेंगे, उनके लिए विशेष ट्राफियां/पुरस्कार की गारंटी। उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि और लेखन के अपार जुनून को सम्मानित करने के लिए, हम इन पुरस्कारों को उनके घर के पते पर भेजेंगे। हमारी संपादकीय टीम भी इन सभी लंबे उपन्यासों का रिव्यू करेगी और अच्छी गुणवत्ता वाली रचनाओं के प्रतिलिपि प्रीमियम सेक्शन में शामिल होने की उच्च संभावना होगी।
रुकिए, पुरस्कार खत्म नहीं हुए हैं! और भी बहुत कुछ हैं!
- शीर्ष 20 जीतने वाली कहानियों को प्रतिलिपि प्रीमियम सेक्शन में प्रवेश मिलेगा। इसका मतलब है कि इन लेखकों को सब्सक्रिप्शन से गारंटीड मासिक आय प्राप्त होगी।
- शीर्ष 35 विजेताओं को उनके घर के पते पर खूबसूरती से डिजाइन किए गए विजेता प्रमाण पत्र कूरियर के माध्यम से प्राप्त होंगे।
- इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एक विशेष डिजिटल ‘सहभागिता का प्रमाणपत्र’ मिलेगा।
नियम
1. इस एक्सक्लूसिव प्रतियोगिता में कौन भाग ले सकता है?
केवल प्रतिलिपि लेखक ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिनके प्रोफाइल पिक्चर के चारों ओर गोल्डन बैज है।
2. लिखने के नियम:
आपको प्रतिलिपि में एक नया उपन्यास/लंबी कहानी धारावाहिक के रूप में लिखना और प्रकाशित करना है।
आप किसी भी विषय पर लिख सकते हैं।
आपका उपन्यास कम से कम 60+ भागों के साथ धारावाहिक के रूप में लिखा जाना चाहिए।
शुरू से अंत तक धारावाहिक के सभी भागों को अनिवार्य रूप से सुपरफैन सदस्यता के तहत रखा जाना चाहिए।
प्रत्येक भाग में 1,000 से अधिक शब्द होने चाहिए। कोई अधिकतम सीमा नहीं।
अपनी धारावाहिक में 'सुपर लेखक अवॉर्ड्स 4' श्रेणी जोड़ना अनिवार्य है।
आपका उपन्यास जितना लंबा होगा, आपके विजेता सूची में आने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
3. इस प्रतियोगिता की समय-सीमा क्या है?
प्रतियोगिता की आरंभ तिथि: 1 सितंबर 2022
अपनी प्रविष्टि प्रकाशित करने की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2023
परिणाम की तारीख: 5 मई 2023
4. इस प्रतियोगिता में धारावाहिक प्रकाशित करने की चरणबद्ध प्रक्रिया क्या है?
पिछली बार, हमने आपके लिए एक वीडियो बनाया था जिसमें बताया गया था कि आप 'सुपर लेखक अवॉर्ड्स' प्रतियोगिता के किसी भी संस्करण में आसानी से कैसे भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए मूल धारावाहिक प्रकाशन प्रक्रिया को समझने के लिए आप उसी वीडियो का संदर्भ ले सकते हैं। लेकिन याद रखें कि इस बार नियम और श्रेणी अलग हैं। अधिक जानने के लिए कृपया 'नियम' अनुभाग देखें।
वीडियो लिंक -https://www.youtube.com/watch?v=uQuDeIS0YBg
कृपया ध्यान दें-इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी धारावाहिक में 'सुपर लेखक अवॉर्ड्स 4' श्रेणी जोड़ना अनिवार्य है।
5. मेरे पास अभी गोल्डन बैज नहीं है, मुझे क्या करना चाहिए?
क्षमा करें, वर्तमान में आप भाग नहीं ले सकते। लेकिन निराश न हों, यह प्रतियोगिता 6 महीने तक चलेगी। इस बीच, आप जल्द से जल्द गोल्डन बैज हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। उसके बाद ही आप इस एक्सक्लूसिव प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। अगला पॉइंट पढ़ें।
6. मैं प्रतिलिपि में गोल्डन बैज कैसे प्राप्त करूं?
प्रतिलिपि में गोल्डन बैज लेखक बनने के लिए, आपको दो सरल शर्तों को पूरा करना होगा-
1. आपके कम से कम 200 फॉलोअर्स होने चाहिए।
2. आपने अंतिम 30 दिनों में कम से कम 5 रचनाएँ प्रकाशित की हों।
7.इस प्रतियोगिता के लिए चयन मानदंड क्या होगा?
हमारे जजों का विशेषज्ञ पैनल सभी प्रविष्टियों का अध्ययन करेगा और नीचे दिए गए मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रचनाओं /उपन्यासों का चयन करेगा-
- यूनिक प्लॉट
- पात्रों का चयन
- विवरण और संवाद लेखन
- समग्र व्यक्तिपरक गुणवत्ता
- व्याकरण और विराम चिह्न
कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी:
कृपया सुनिश्चित करें कि आप प्रतिलिपि ऐप के नवीनतम संस्करण का उपयोग कर रहे हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करें।
यदि आप इस पृष्ठ के नीचे 'सभी प्रविष्टियाँ' अनुभाग देख रहे हैं, तो कृपया याद रखें कि यह हमेशा खाली रहेगा। हम यहां इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कोई उपन्यास नहीं दर्शा रहे हैं। यदि आप प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार लिख रहे हैं और अपनी धारावाहिक में 'सुपर लेखक अवॉर्ड्स 4' श्रेणी जोड़ रहे हैं, तो हम सिस्टम से आपका विवरण प्राप्त करेंगे।
कोई समस्या, संदेह या प्रश्न हैं?
हमें events@pratilipi.com पर मेल करें, हमारी टीम जल्द से जल्द आपकी मदद करेगी!
तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? यह आपके लिए जीवन भर का मौका है, आज ही भाग लें और अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपन्यास लिखें।
अपने दिमाग से सबसे अच्छे प्लॉट, आइडिया, केरेक्टर बाहर लाईये। यदि आप हमारी अंतिम विजेता सूची में जगह बनाते हैं तो आपके सभी सपने सच हो सकते हैं।
कौन होंगे हमारे अगले सुपर लेखक? कौन भारत की सबसे बड़ी साहित्य प्रतियोगिता में जीतकर इतिहास रचेंगे? देश के वर्तमान बेहतरीन लेखकों में से एक के रूप में कौन उभरेगा? आज ही अपना अगला बेस्टसेलर उपन्यास लिखना शुरू करें!