
प्रतिलिपिप्रिय लेखक,यह प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है और इसका परिणाम घोषित हो चुका है। विजेताओं की सूची देखने के लिए परिणाम पर क्लिक करें-
जाते हुए साल- शॉर्ट स्टोरी चैलेंज - परिणाम
किसी का शेर है-
"अबके जाते हुए इस तरह किया उसने सलाम
डूबने वाला कोई हाथ उठाए जैसे"
या फिर जैसे कवि केदारनाथ सिंह कहते हैं- "जाना हिन्दी की सबसे खतरनाक क्रिया है" या जैसे मिर्जा ग़ालिब कहते हैं "बहुत बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले"। इसी तरह हिन्दी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का बनी यानि रणवीर कपूर भी कहीं से लौटना चाहता है लेकिन यह बात देर से समझ पाता है की कहीं से लौटने के लिए पहले कहीं से जाना होता है। जैसे कवि शायक अलोक ने कहा है "कहीं से जाने और कहीं लौटने के बीच में एक पूरी दुनिया भर की चीजें रद्दोबदल मांगती हैं"
तो प्यारे प्रतिलिपि के लिखने वालों इस जाते हुए साल में प्रतिलिपि लेकर आया है एक शॉर्ट स्टोरी चैलेंज जिसमें जाने पर आपको एक सुंदर कहानी लिखनी है यह जाना किसी इंसान, किसी ख्वाब या किसी ट्रेन का जाना हो सकता है यह उम्र के किसी साल का जाना हो सकता है, यह किसी का उसके गाँव या देश से जाना हो सकता या फिर यह उसका जीवन से जाना हो सकता है जिसे आपने सबसे ज्यादा चाहा हो और फिर यह 2022 का जाना भी तो हो सकता है। तो उठाइए अपना पेन या लैपटॉप और लिख डालिए जाने पर एक बेहतरीन कहानी।
प्रतियोगिता के बारे में :
यह एक काल्पनिक कहानी लेखन प्रतियोगिता है, इसमें आप अपने अनुसार जाने की थींम से जुड़ी कोई भी कहानी लिख सकते हैं।
कहानी के लिए 1000 शब्दों की एक न्यूनतम शब्द सीमा निर्धारित की गयी है, परंतु अधिकतम शब्दों की कोई सीमा नही है। आप जितनी लम्बी कहानी लिखना चाहें, उतनी लम्बी लिख सकते हैं।
आप प्रतियोगिता में न्यूनतम एक और अधिकतम जितनी चाहें, उतनी कहानियाँ लिख सकते हैं। यह एक शॉर्ट स्टोरी चेलेंज है कहानी एक भाग में समाप्त हो जानी चाहिए। कहानी आपको अपनी प्रतिलिपि प्रोफाइल पर प्रकाशित करनी होगी, कहानी प्रकाशित करते समय, 'श्रेणी' में “जाते हुए साल” चुनें, इसके बिना कहानी प्रतियोगिता में शामिल नहीं मानी जाएगी। एक बार कहानी प्रकाशित करने के बाद, उसे अप्रकाशित न करें । अगर आप कहानी अप्रकाशित करेंगे, तो सम्पादक कहानी पढ़ नहीं पाएंगे।
अपनी कहानी में वर्तनी तथा व्याकरण का विशेष ध्यान रखें। कहानी मौलिक होनी चाहिए, आप किसी अन्य की कहानी की नकल नहीं कर सकते। कहानी प्रतिलिपि पर पहले से प्रकाशित नहीं होनी चाहिए।
सेल्फ पब्लिशिंग से जुड़ी जानकारी के लिए शॉर्ट स्टोरी चैलेंज - कहानी प्रकाशित करने की प्रक्रिया - YouTube पर क्लिक करें।
ज़रूरी तारीख :
प्रतियोगिता की अवधि 5 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 है और इसी के अंतर्गत लिखी गयी कहानियाँ मान्य होगी।
कहानी प्रकाशित करने की आखिरी तारीख : 15 जनवरी 2023
प्रतियोगिता परिणाम की तारीख : 31 जनवरी 2023
पुरस्कार :
टॉप 3 विजेताओ का लिखित साक्षात्कार हमारे एप पर प्रकाशित होगा।
टॉप 10 विजेताओं को सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया जाएगा।
5 विजताओ को डिजिटल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।
अन्य जानकारी :
हमेशा अपना एप गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करने के बाद ही प्रतियोगिता में भाग लें, इससे आपको कोई भी तकनीकी असुविधा नहीं होगी।
हमेशा प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते रहने के लिए, आप प्रतिलिपि कम्युनिटी प्रोग्राम को यहाँ फॉलो कर सकते हैं :https://hindi.pratilipi.com/user/0466950sxz
कोई समस्या, जिज्ञासा या सुझाव है ?
हमें [email protected] पर लिख भेजिए।
हम आपकी मदद करने के लिए सदैव तत्पर हैं।
तो किस बात का इंतज़ार है? उठाइए कलम और स्वीकार करिए इस साल का आखिरी शॉर्ट स्टोरी चैलेंज, जाते हुए साल के नाम।