pratilipi-logo प्रतिलिपि
हिन्दी
सुपर लेखक अवार्ड्स - 3

प्रिय लेखक,यह प्रतियोगिता समाप्त हो चुकी है और इसका परिणाम घोषित हो चुका है। विजेताओं की सूची देखने के लिए परिणाम पर क्लिक करें- 

परिणाम:

क्या आप चाहते हैं कि आपकी बुक प्रतिलिपि के अपने पब्लिकेशन हाउस द्वारा पब्लिश की जाए? अपनी बुक को अमेज़न पर सूचीबद्ध देखें? हजारों की पुरस्कार राशि जीतें? अपनी रचना को सीधे प्रतिलिपि प्रीमियम में डालने और नियमित मासिक आय प्राप्त करने का अवसर प्राप्त करें? प्रतिलिपि आपको 'जीवन भर का मौका' प्रदान कर रहा है।

प्रतिलिपि द्वारा आयोजित भारत के सबसे बड़े साहित्य पुरस्कार में भाग लें और अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपन्यास लिखें। अपने दिमाग से सबसे अच्छे प्लॉट, आइडिया, केरेक्टर बाहर लाईये।

यदि आप हमारी अंतिम विजेता सूची में जगह बनाते हैं तो आपके सभी सपने सच हो सकते हैं। किसने कहा कि आप हिंदी में कहानियाँ लिखकर नहीं कमा सकते? हमारे द्वारा ऑफ़र किए जाने वाले रोमांचक पुरस्कारों की सूची देखें।

नोट: कृपया सभी जानकारी को अंत तक ध्यान से पढ़ें। आपको नियमों के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा, कैसे भाग लेना है, टाईमलाईन और पुरस्कार!

 

पुरस्कार

- पहला पुरस्कार : 30,000/- नकद पुरस्कार + प्रतिलिपि के अपने पब्लिकेशन हाउस द्वारा बुक पब्लिश + 30 मुफ्त लेखक प्रतियां + लिखित साक्षात्कार प्रतिलिपि ऐप में प्रकाशित।

- दूसरा पुरस्कार: 15,000/- नकद पुरस्कार +  पब्लिकेशन हाउस द्वारा बुक पब्लिश + 30 मुफ्त लेखक प्रतियां + लिखित साक्षात्कार प्रतिलिपि ऐप में प्रकाशित।

- तीसरा पुरस्कार: 10,000/- नकद पुरस्कार + लिखित साक्षात्कार प्रतिलिपि ऐप में प्रकाशित।

- चौथा पुरस्कार: 7,000/- नकद पुरस्कार + लिखित साक्षात्कार प्रतिलिपि ऐप में प्रकाशित।

- पाँचवां पुरस्कार: 5,000/- नकद पुरस्कार + लिखित साक्षात्कार प्रतिलिपि ऐप में प्रकाशित।

- अगले 30 विजेताओं को 1,000/- नकद पुरस्कार मिलेंगे!

रुकिए, पुरस्कार खत्म नहीं हुए हैं! अभी और भी बहुत कुछ हैं!

- टॉप 20 जीतने वाली कहानियों को प्रतिलिपि प्रीमियम सेक्शन में सीधे प्रवेश मिलेगा। इसका मतलब है कि इन लेखकों को सदस्यताओं से गारंटीड मासिक आय प्राप्त होगी।

- टॉप 35 विजेताओं को विशेष रूप से तैयार किए गए विजेता प्रमाणपत्र उनके घर के पते पर कोरियर के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

- सभी प्रतिभागियों को एक सुंदर डिजिटल 'सहभागिता का प्रमाण पत्र' मिलेगा।

 

नियम

1. इस एक्सक्लूसिव प्रतियोगिता में कौन भाग ले सकता है ?

केवल प्रतिलिपि लेखक ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिनके प्रोफाइल पिक्चर के चारों ओर गोल्डन बैज है।

 

2. इस प्रतियोगिता में मुझे कहानी कैसे लिखनी चाहिए?

  • आपको प्रतिलिपि में एक नया उपन्यास/लंबी कहानी लिखना और प्रकाशित करना है। आप किसी भी विषय पर लिख सकते हैं।
  • आपका उपन्यास कम से कम 30+ भागों के साथ धारावाहिक के रूप में लिखा जाना चाहिए।
  • सभी कहानी भागों को अनिवार्य रूप से सुपरफैन सदस्यता के तहत रखा जाना चाहिए।
  • धारावाहिक के प्रत्येक भाग में कम से कम 1000 शब्द होने चाहिए।
  • अपनी धारावाहिक  में 'सुपर लेखक अवार्ड्स  3' श्रेणी जोड़ना अनिवार्य है।
  • कोई अधिकतम शब्द सीमा या अधिकतम भाग सीमा नहीं है! आप चाहें तो प्रत्येक भाग में 1000 से अधिक शब्द लिख सकते हैं और 30 से अधिक एपिसोड लिख सकते हैं!
  • आप चाहें तो एक से ज्यादा धारावाहिक लिख सकते हैं। 
  • आपका उपन्यास जितना लंबा होगा, विजेता सूची में आने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

 

3. इस प्रतियोगिता की समय-सीमा क्या है?

  • इस प्रतियोगिता की आरंभ तिथि 1 जून 2022 है।
  • आपकी प्रविष्टि को प्रकाशित/समाप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 है।
  • परिणाम 01 नवंबर 2022 को घोषित किये  जाएंगे।

 

4. इस प्रतियोगिता में धारावाहिक प्रकाशित करने की चरणबद्ध प्रक्रिया क्या है?

कृपया नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से संबन्धित वीडियो देखें। इस प्रतियोगिता के लिए आपको धारावाहिक कैसे प्रकाशित करनी चाहिए, इस बारे में हमने चरण दर चरण प्रक्रिया को बहुत आसानी से समझाने की कोशिश की है। यह वीडियो आपके सारे संदेह दूर कर देगा ।

वीडियो लिंक- https://www.youtube.com/watch?v=uQuDeIS0YBg

 

कृपया ध्यान दें-

  • आपको इस प्रतियोगिता के लिए एक नई स्व-लिखित धारावाहिक प्रकाशित करनी होगी।
  • अपनी धारावाहिक में 'सुपर लेखक अवार्ड्स 3' श्रेणी जोड़ना अनिवार्य है।
  • यदि धारावाहिक आपके प्रतिलिपि प्रोफाइल में पहले ही प्रकाशित हो चुकी है, तो इसे रद्द माना जाएगा।
  • हालाँकि, यदि आपका उपन्यास या धारावाहिक किसी अन्य मंच पर प्रकाशित होता है, तो आप निश्चित रूप से इसे प्रतिलिपि पर प्रकाशित कर सकते हैं और इसे प्रतियोगिता में स्वीकार किया जाएगा।
  • आपका उपन्यास या धारावाहिक प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2022 से पहले पूरा हो जानी चाहिए। परिणाम में अधूरी प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

5. मेरे पास अभी गोल्डन बैज नहीं है, मुझे क्या करना चाहिए?

क्षमा करें, वर्तमान में आप भाग नहीं ले सकते। लेकिन निराश न हों, यह प्रतियोगिता 3 महीने तक चलेगी। इस बीच, आप जल्द से जल्द गोल्डन बैज हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। उसके बाद ही आप इस एक्सक्लूसिव प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। अगला पॉइंट पढ़ें। 

 

6. मैं प्रतिलिपि में गोल्डन बैज कैसे प्राप्त करूं?

प्रतिलिपि में गोल्डन बैज लेखक बनने के लिए, आपको दो सरल शर्तों को पूरा करना होगा-

1. आपके कम से कम 200 फॉलोअर्स होने चाहिए।

2. आपने अंतिम 30 दिनों में कम से कम 5 रचनाएँ प्रकाशित की हों।

 

7. इस प्रतियोगिता के लिए चयन मानदंड क्या होगा?

हमारे जजों का विशेषज्ञ पैनल सभी प्रविष्टियों का अध्ययन करेगा और नीचे दिए गए मापदंडों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रचनाओं /उपन्यासों का चयन करेगा-

  • यूनिक प्लॉट 
  • पात्रो का चयन
  • विवरण और संवाद लेखन
  • समग्र व्यक्तिपरक गुणवत्ता
  • व्याकरण और विराम चिह्न

कृपया सुनिश्चित करें कि आप सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और प्रतियोगिता में अपनी सर्वश्रेष्ठ धारावाहिक प्रकाशित कर रहे हैं! नियमों का पालन नही करने पर आपकी रचना को प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं माना जाएगा।

 

कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी:

1. कृपया सुनिश्चित करें कि आप प्रतिलिपि ऐप के नवीनतम संस्करण का उपयोग कर रहे हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करें।

2. यदि अपनी रचना  प्रकाशित करते समय, आप लेखक पैनल में 'सुपर लेखक अवार्ड्स - 3' की श्रेणी देखने में असमर्थ हैं, तो कृपया हमें जल्द से जल्द मेल (events@pratilipi.com) पर संपर्क करें और हमारी टीम आपकी मदद करेगी!

3. 'लीडरबोर्ड' फीचर किसी भी तरह से प्रतिस्पर्धा से संबंधित नहीं है। यह केवल इस आधार पर रैंक दिखाता है कि आप कितनी बार प्रकाशित करते हैं। इसके बारे में चिंता ना करें।

4. यदि आप इस पृष्ठ के नीचे 'सभी प्रविष्टियाँ' अनुभाग देख रहे हैं, तो यह केवल एक तकनीकी डिज़ाइन समस्या है और इसका प्रतियोगिता या इसकी प्रविष्टियों से कोई लेना-देना नहीं है, यह हमेशा खाली रहेगा। किसी भी भ्रम के लिए खेद है!

 

कोई समस्या, संदेह या प्रश्न हैं?

हमें events@pratilipi.com पर मेल करें, हमारी टीम जल्द से जल्द आपकी मदद करेगी!

तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं?

यह आपके जीवन भर का मौका है। आज ही भाग लें और लिखना शुरू करें। हम अपने अगले सुपर लेखक की तलाश कर रहे हैं, जिसे लाखों पाठक पसंद करते हैं, जिसकी बुक अमेज़न में अगली बेस्टसेलर होगी !!