प्रिय लेखक,
एक लेखक के रूप में व्यवस्थित होने का मतलब खुद को किसी सख्त दायरे में बांधना नहीं है। इसका मतलब एक ऐसी लय बनाना है जो आपकी रचनात्मकता को बढ़ाए, आपके विचारों को स्पष्ट रखे और आपके रीडर्स को आपकी लिखने की रफ़्तार पर भरोसा दिलाए।
- 1
छोटे-छोटे हिस्सों में भागों की प्लानिंग करें
पूरी धारावाहिक की एक साथ प्लानिंग करने से बेहतर है कि आप भागों को छोटे-छोटे हिस्सों में प्लान करें। जब आपको पता होता है कि अगले तीन से पांच भागों में क्या होने वाला है, तो उलझनें कम हो जाती हैं और आप हर राइटिंग सेशन की शुरुआत पूरी स्पष्टता के साथ करते है।
- 2
लक्ष्य तय करें
ऐसे टारगेट सेट करें जो आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा दें, न कि आपको थका दें। आपकी कहानी को बिना किसी मानसिक दबाव के आगे बढ़ाने के लिए हफ़्ते में दो भाग लिखने का टारगेट या रोज़ाना कुछ सौ शब्दों का छोटा लक्ष्य ही काफी है।
- 3
अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से लिखने की लय चुनें
लिखने की एक ऐसी लय ढूंढें जो आपकी रोज़मर्रा की जिंदगी में आसानी से फिट हो सके। कुछ लेखक रात के सन्नाटे में सबसे अच्छा लिखते हैं, कुछ सुबह जल्दी, तो कुछ दिन भर में मिलने वाले छोटे-छोटे ब्रेक में। लिखने की यह लय आपको स्वाभाविक लगनी चाहिए, जबरदस्ती थोपी हुई नहीं।
- 4
फोकस बनाए रखने के लिए आसान टूल्स का इस्तेमाल करें
अपने ध्यान को भटकने से बचाने के लिए सिंपल टूल्स की मदद लें। नोट्स ऐप्स, छोटे टाइमर और आइडियाज़ नोट करने के लिए एक डायरी रखने से आपका लेखन सफर काफी आसान हो जाता है। ये छोटे-छोटे तरीके बिना किसी एक्स्ट्रा मेहनत के आपकी रचनात्मकता को व्यवस्थित रखते हैं।
- 5
निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिलिपि के फीचर्स का इस्तेमाल करें
प्रतिलिपि के फीचर्स आपकी निरंतरता (कंसिस्टेंसी) को बनाए रखने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। भागों को शेड्यूल करना, ड्राफ्ट एडिटर का इस्तेमाल करना और ऑटोसेव जैसे फीचर्स पर भरोसा रखना आपको व्यस्त दिनों में भी रीडर्स के बीच एक्टिव रखता है।
- 6
ऐसे लेखक बनें जिन पर रीडर्स भरोसा कर सकें
सबसे ज़रूरी बात, एक ऐसे लेखक बनें जिस पर आपके रीडर्स आँख बंद करके भरोसा कर सकें। आपकी निरंतरता से रीडर्स का भरोसा बढ़ता है, भरोसे से उनकी वफादारी मज़बूत होती है और यही वफादारी लंबे समय में आपकी ग्रोथ और कमाई को बढ़ाती है।
- 7
अनुशासन और कल्पनाशीलता में संतुलन बनाएं
अनुशासन और कल्पनाशीलता के बीच एक सही बैलेंस बनाकर रखें, अपनी रफ़्तार को लेकर ईमानदार रहें और ज़रूरत पड़ने पर खुद को आराम देने से न हिचकें। एक व्यवस्थित लेखक वह नहीं है जो परफेक्ट हो, बल्कि वह है जो बिना रुके लगातार आगे बढ़ता रहे, स्पष्ट सोचे और अपनी इस कला का सम्मान करे।
हैप्पी राइटिंग!
— टीम प्रतिलिपि
