pratilipi-logo प्रतिलिपि
हिन्दी
← All articles ज्यादा पाठक कैसे प्राप्त करें

प्रतिलिपि पर एक सफल लेखक कैसे बनें?

प्रिय लेखक,

कोई भी लेखक सिर्फ एक कहानी के वायरल होने से रातों-रात सफल लेखक नहीं बन जाता। ऐसा तब होता है जब रीडर्स को आपका नाम याद रहने लगे, वे आपके नए अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार करें, आपकी कहानी बुनने के अंदाज़ पर भरोसा करें और आपकी रचनाओं से दिल से जुड़ाव महसूस करें।

प्रतिलिपि पर एक सेलिब्रिटी लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए यहाँ 8 आसान तरीके:

  1. 1

    लंबा और दिलचस्प धारावाहिक लिखें

    लंबे धारावाहिक रीडर्स को लंबे समय तक आपकी कहानी से बांधे रखते हैं। अपनी कहानी में गहरे जज़्बातों, दिलचस्प मोड़ (ट्विस्ट्स) और ऐसे किरदारों पर ध्यान दें, जिन्हें रीडर्स अंत तक फॉलो करना चाहें।

  2. 2

    अपने पहले 10 भाग बेहद दमदार बनाएं

    शुरुआती 10 भाग ही यह तय करते हैं कि रीडर्स आपकी कहानी को आगे पढ़ेंगे या छोड़ देंगे। अपनी कहानी की शुरुआत ड्रामा, इमोशन, कशमकश और ऐसे हुक्स के साथ करें जिससे रीडर्स अगले भाग पर क्लिक करने के लिए मजबूर हो जाएं।

  3. 3

    लगातार प्रकाशित करें

    सफल लेखक नियमित अपडेट के ज़रिए रीडर्स में पढ़ने की आदत डालते हैं। रोज़ाना या हर 2-3 दिनों में कहानी प्रकाशित करने से आपकी कहानी एक्टिव रहती है और रीडर्स को आपके अगले भाग का इंतज़ार रहता है।

  4. 4

    यादगार किरदार बुनें

    रीडर्स अक्सर उन लेखकों को याद रखते हैं जिनके किरदारों से वे प्यार, नफ़रत, प्रेरणा या जुड़ाव महसूस कर सकें। अपने किरदारों को साफ़ लक्ष्य, भावनाएं, कमियां, राज़ और मज़बूत रिश्ते दें।

  5. 5

    एक मज़बूत रीडर कम्युनिटी बनाएं कमेंट्स का जवाब दें

    अपने रीडर्स का शुक्रिया अदा करें, पोस्ट्स का इस्तेमाल करें और चैट रूम के ज़रिए उनसे बातचीत करें। जब रीडर्स को अपनी अहमियत का अहसास होता है, तो वे आपके वफादार प्रशंसक बन जाते हैं और आपकी रचनाओं को खुद-ब-खुद प्रमोट करने लगते हैं।

  6. 6

    आकर्षक कवर, शीर्षक और विवरण का इस्तेमाल करें

    आपकी कहानी का कवर, शीर्षक और विवरण ही रीडर्स पर पहला इम्प्रैशन डालते हैं। एक साफ़ शीर्षक, शानदार कवर और भावनाओं से भरा विवरण कहानी पर ज़्यादा क्लिक्स और नए रीडर्स ला सकता है।

  7. 7

    स्मार्ट तरीके से अपनी रचनाओं को प्रमोट करें

    प्रतिलिपि पोस्ट्स और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी कहानियों के कोट्स, टीज़र, पोस्टर्स और दमदार हुक्स शेयर करें। लगातार प्रमोशन करने से ज़्यादा से ज़्यादा रीडर्स आपकी रचनाओं को खोज पाते हैं और आपकी प्रोफाइल को फॉलो करते हैं।

  8. 8

    अपनी कहानियाँ पूरी करें और भरोसा जीतें

    रीडर्स हमेशा उन लेखकों पर भरोसा करते हैं जो अपनी शुरू की गई कहानी को पूरा करते हैं। अपनी कहानियों को पूरा करने से आपकी एक प्रोफेशनल इमेज बनती है और रीडर्स आपकी आने वाली रचनाओं को पढ़ने के लिए भी उत्सुक रहते हैं।

    प्रतिलिपि पर एक सफ़ल लेखक बनने के लिए निरंतरता, दमदार कहानी, रीडर्स से जुड़ाव और उनके भरोसे पर ध्यान दें। ऐसी कहानियाँ लिखें जिन्हें रीडर्स कभी भूल न पाएं, अपने पाठकों के साथ लगातार एक्टिव रहें और हर नए धारावाहिक के साथ खुद को बेहतर बनाते रहें।

हैप्पी राइटिंग!

— टीम प्रतिलिपि

यह उपयोगी लगा? ज्यादा पाठक कैसे प्राप्त करें में और लेख पढ़ें। और लेख देखें