एक ही सब्स्क्रिप्शन के लिए दो बार पमेंट काट लिया गया है।

हम एक से अधिक पेमेंट कटने को लेकर आपकी चिंता समझते हैं, और हम आपकी मदद के लिए यहाँ हैं।

कई मामलों में ऐसा ऑटो-पे सेटअप संदेश और वास्तविक पेमेंट कटने के बीच भ्रम की वजह से होता है। कृपया चिंता करने से पहले नीचे दी गई जानकारी ध्यान से जाँचें।

सबसे पहले यह जाँचें कि क्या दोनों राशियाँ वास्तव में कटी हैं।

कई बार सब्सक्रिप्शन लेते समय आपका यूपीआई ऐप नीचे दिए गए संदेश दिखा सकता है:

  • ऑटोपे सेटअप कन्फर्मेशन।
  • पेमेंट सक्सेस संदेश।

महत्वपूर्ण:
ऑटोपे सेटअप संदेश का मतलब यह नहीं है कि पैसा दो बार कट गया है।

ऑटोपे संदेश केवल यह पुष्टि करता है कि भविष्य के रिन्यूअल के लिए अनुमति सफलतापूर्वक सक्रिय हो गई है।

वास्तविक पेमेंट जाँचने के लिए:

  • अपना बैंक स्टेटमेंट देखें।
  • अपने यूपीआई या पेमेंट ऐप की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जाँचें।

अगर वास्तव में पैसा दो बार कट गया है।

कृपया हमारी सपोर्ट टीम के साथ नीचे दी गई जानकारी साझा करें:

  • दोनों पेमेंट ट्रांजैक्शन्स के स्क्रीनशॉट।

कृपया सुनिश्चित करें कि स्क्रीनशॉट में नीचे दी गई जानकारी साफ़ दिखाई दे:

  • ट्रांजैक्शन राशि।
  • ट्रांजैक्शन स्टेटस।
  • ट्रांजैक्शन आईडी।
  • पेमेंट की तारीख और समय।

इससे हमें समस्या की जल्दी जाँच करने में मदद मिलती है।

इसके बाद क्या होगा?

वेरिफिकेशन के बाद:

  • अगर अतिरिक्त पेमेंट सफलतापूर्वक प्राप्त हुआ होगा, तो हमारी टीम आपकी रिफंड प्रक्रिया में सहायता करेगी।
  • अगर एक पेमेंट तकनीकी रूप से फेल हुआ होगा, तो राशि सामान्यतः बैंक या पेमेंट प्रोवाइडर द्वारा ५–७ कार्य दिवसों के भीतर अपने आप रिफंड कर दी जाती है।

कई मामलों में रिफंड कुछ घंटों के भीतर ही प्रोसेस हो जाते हैं।

ऑटोपे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

ऑटोपे केवल भविष्य के सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल को सक्रिय करता है।

ऑटोपे कैंसिल करने पर:

  • भविष्य के रिन्यूअल बंद हो जाते हैं।
  • आपका वर्तमान एक्टिव सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं होता।

आप कभी भी यहाँ से ऑटोपे मैनेज कर सकते हैं:

प्रोफाइल → एक्टिव सब्सक्रिप्शन्स।

आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।

क्या यह जानकारी उपयोगी थी ?